जावरा में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: 38 लीटर कच्ची शराब और 2,200 किलो महुआ लाहन जब्त

रतलाम । कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के निर्देशन में आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने जावरा क्षेत्र के ग्राम मायाखेड़ा एवं बागाखेड़ा में दबिश देकर अवैध शराब निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। अभियान के दौरान 38 लीटर हाथ भट्टी से निर्मित कच्ची मदिरा तथा 2,200 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त किया गया।

आबकारी उपनिरीक्षक श्रीमती वंदना अग्रवाल एवं श्री पुष्पराज सिंह चौहान के नेतृत्व में संचालित इस कार्रवाई में अवैध शराब निर्माण एवं भंडारण से जुड़े विभिन्न आरोपियों के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क) के तहत कुल 8 प्रकरण दर्ज किए गए।

आबकारी विभाग के अनुसार जब्त मदिरा एवं महुआ लाहन की अनुमानित कुल कीमत लगभग ₹2.27 लाख है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!