केसरपुरा फंटे पर सैलाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, डेढ़ किलो गांजे के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

रतलाम-बांसवाड़ा रोड पर नाकाबंदी कर दबोचा, बाइक भी जब्त; गांजा कहां से लाए और किसे सप्लाई करना था, पूछताछ जारी

रतलाम। पुलिस दर्पण

रतलाम। जिले में मादक पदार्थों के कारोबार, परिवहन एवं तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सैलाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गांजा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक थैली में रखा करीब डेढ़ किलो गांजा और एक बाइक जब्त की है।

पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में जिलेभर में मादक पदार्थों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में सैलाना पुलिस को सूचना मिली थी कि रतलाम-बांसवाड़ा हाईवे के केसरपुरा बायपास रोड पर तीन व्यक्ति गांजे की थैली लेकर खड़े हैं।

सूचना के आधार पर एएसपी रतलाम ग्रामीण विवेक कुमार लाल, एएसपी रतलाम शहर राकेश पंद्रो एवं सैलाना एसडीओपी नीलम बघेल के मार्गदर्शन में सैलाना थाना पुलिस की टीम ने केसरपुरा रोड फंटे पर पहुंचकर नाकाबंदी की।

नाकाबंदी के दौरान पुलिस टीम को एक बाइक क्रमांक एमपी-43-जेडजी-5561 पर दो व्यक्ति तथा बाइक के पास एक अन्य व्यक्ति खड़ा दिखाई दिया। थाना प्रभारी सैलाना निरीक्षक पिंकी आकाश के नेतृत्व में पुलिस टीम ने उन्हें पकड़ने का प्रयास किया, तो तीनों आरोपी मौके से भागने लगे। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर तीनों को हिरासत में ले लिया।

तलाशी के दौरान एक आरोपी के पास रखी थैली से करीब डेढ़ किलो गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम 25 वर्षीय पंकज पिता रमेश बामनिया, 50 वर्षीय कारु उर्फ कालु पिता मांगु बामनिया एवं 45 वर्षीय गोवर्धन पिता मांगू बामनिया, निवासी बागरियो की खेड़ी, सैलाना बताए।

पुलिस ने गांजा एवं बाइक जब्त कर तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है कि वे गांजा कहां से लेकर आए थे और इसकी सप्लाई किसे करने वाले थे।

इनकी रही सराहनीय भूमिका

कार्रवाई में एसआई शिवनाथ सिंह राठौर, शिवाजीराव जगताप, प्रधान आरक्षक संदीप भदोरिया, आरक्षक तूफान भूरिया, दिनेश पाटीदार, यशपाल धनगर, भारत अलावा, संदीप परमार, राजू निनामा एवं विजय मोहनिया की सराहनीय भूमिका रही।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!