जन शिकायतों में गड़बड़ी मिली तो कार्रवाई तय: डिप्टी कलेक्टर सहित संबंधित अधिकारियों के निलंबन के निर्देश

बड़वानी | पुलिस दर्पण

बड़वानी। ‘मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान’ के अंतर्गत बड़वानी जिले में आयोजित जिला स्तरीय समाधान कार्यक्रम में जन शिकायतों की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान अनियमितताएं सामने आने पर डिप्टी कलेक्टर सहित संबंधित अधिकारियों को निलंबित करने तथा अन्य अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए।

कार्यक्रम में स्पष्ट संदेश दिया गया कि शासकीय कार्यों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों का सम्मान किया जाएगा, लेकिन लापरवाही एवं जन शिकायतों के निराकरण में उदासीनता किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं होगी।

समय-सीमा में मिले योजनाओं का लाभ

अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ निर्धारित समय-सीमा में उपलब्ध कराया जाए। शिकायतों के निराकरण में अनावश्यक देरी न हो और लंबित प्रकरणों में जिम्मेदारी तय करते हुए उनका त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए।

‘कार्यालयों के चक्कर न लगाएं आमजन’

अभियान का उद्देश्य आम नागरिकों को शासन की सेवाओं और योजनाओं का लाभ सहजता से उपलब्ध कराना है। आमजन को अपने अधिकारों और पात्र योजनाओं के लाभ के लिए अनावश्यक रूप से सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें, यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

समीक्षा के दौरान अधिकारियों को दो टूक संदेश दिया गया कि जन शिकायतों के निराकरण में देरी किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। शासकीय कर्मचारियों से पूरी जिम्मेदारी, संवेदनशीलता और समयबद्धता के साथ कार्य करने की अपेक्षा की गई।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!