रतलाम में अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, 2 शातिर गिरफ्तार; 10 चोरी की बाइक बरामद

रतलाम। पुलिस दर्पण

रतलाम। स्टेशन रोड थाना पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की 10 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने मध्यप्रदेश और राजस्थान के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार किया है।

मामले की शुरुआत 5 अगस्त 2026 को हुई, जब काजीपुरा निवासी शाहिद खां और बिलपांक निवासी भोला वसुनिया इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचे थे। दोनों ने अपनी मोटरसाइकिलें सरकारी अस्पताल परिसर में खड़ी की थीं। रात में अज्ञात चोर दोनों बाइक चोरी कर ले गए। शाहिद की हीरो एचएफ डीलक्स लाल-काले रंग की बाइक क्रमांक MP43DT1361 और भोला वसुनिया की हीरो एचएफ डीलक्स बाइक क्रमांक MP43ZB1315 चोरी होने की शिकायत स्टेशन रोड थाने में दर्ज कराई गई।

पुलिस ने दोनों मामलों में अपराध क्रमांक 597/2026 एवं 610/2026 के तहत धारा 303(2) BNS में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की।

मुखबिर की सूचना पर दो आरोपी गिरफ्तार

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी अमित कुमार, एएसपी ग्रामीण विवेक कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर राकेश पंद्रो के निर्देशन तथा सीएसपी जावरा सत्येन्द्र घनघोरिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक मुनेन्द्रकांत गौतम के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई।

मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने विष्णु (41) पिता बाबूलाल खाती, निवासी चंपाबाजार कुकड़ेश्वर, जिला नीमच और बिलास कछावा (59) पिता श्मालाल कछावा, निवासी वार्ड नंबर 14, ब्राह्मण मोहल्ला कुकड़ेश्वर, जिला नीमच को गिरफ्तार किया।

पूछताछ में खुला चोरी की 10 बाइक का राज

पुलिस पूछताछ में दोनों आरोपियों ने 5 अगस्त को जिला अस्पताल परिसर से दो मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस ने अपराध क्रमांक 610/2026 में चोरी गई बाइक MP43ZB1315 बरामद कर ली। इसके बाद पूछताछ में आरोपियों ने मध्यप्रदेश और राजस्थान के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से 9 अन्य मोटरसाइकिलें चोरी करना भी कबूल किया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 10 मोटरसाइकिलें जब्त की हैं। अन्य बरामद वाहनों के संबंध में संबंधित थाना क्षेत्रों से जानकारी जुटाई जा रही है।

आरोपी पर पहले से दर्ज हैं 12 चोरी के मामले

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी विष्णु खाती के खिलाफ अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चोरी के 12 अपराध पहले से पंजीबद्ध हैं। दोनों आरोपियों को पुलिस रिमांड पर लेकर अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ की जा रही है। पुलिस को पूछताछ के दौरान वाहन चोरी की अन्य घटनाओं के संबंध में भी महत्वपूर्ण जानकारी मिलने की उम्मीद है।

इनकी रही सराहनीय भूमिका

कार्रवाई में निरीक्षक मुनेन्द्रकांत गौतम के नेतृत्व में उपनिरीक्षक मुकेश सस्तिया, उपनिरीक्षक मोहम्मद यूनुस खान, कुलदीप सिसोदिया, जितेन्द्र बघेल, देवीलाल गुर्जर, अजय दुबे, रितेश यादव, धीरेन्द्र गोखले, हरिकिशन, रितेश राठौड़, दीपक वसुनिया, वीरेन्द्र सोनी, लोकेन्द्र सोनी, गोपाल आंजना, राजेश सिंगाड़ एवं मनोज टाक की महत्वपूर्ण भूमिका रही। साथ ही थाना कुकड़ेश्वर से लोकेश मालवीय तथा थाना मनासा से अंकित जोशी का भी सहयोग रहा।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!