मेवासा-भदवासा हाईवे पर ट्रक कटिंग से 14 कट्टे लहसुन चोरी, अज्ञात बदमाशों ने तिरपाल काटकर दिया वारदात को अंजाम

नामली।रतलाम / पुलिस दर्पण

नामली,रतलाम। थाना क्षेत्र के मेवासा-भदवासा हाईवे मार्ग पर अज्ञात बदमाशों ने चलते ट्रक को निशाना बनाते हुए ट्रक की तिरपाल काटकर 14 कट्टे लहसुन चोरी कर लिए। घटना के बाद ट्रक चालक ने नामली थाने पहुंचकर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, हरियाणा के जिला कैथल स्थित डूंढवा थाना क्षेत्र निवासी ट्रक चालक ने पुलिस को बताया कि वह गत 20 अगस्त को नीमच से कर्नाटक आंध्रा रोड लाइन्स के माध्यम से 85 कट्टे लहसुन भरकर पिपलिया मंडी पहुंचा था। इसके बाद पिपलिया मंडी स्थित वस्कराज ट्रेडिंग कंपनी से ट्रक में 55 कट्टे लहसुन और लोड किए गए। चालक के अनुसार, वह रात करीब 10:30 बजे पिपलिया मंडी से ट्रक लेकर हावेरी के लिए रवाना हुआ। रात में जावरा के समीप एक ढाबे पर ट्रक खड़ा कर रुकने के बाद वह सुबह करीब 5 बजे पुनः ट्रक लेकर रवाना हुआ। इसके बाद मेवासा और भदवासा के बीच पीछे से आ रहे एक अन्य ट्रक के चालक ने उसे बताया कि उसकी गाड़ी से लहसुन के कट्टे नीचे गिरकर उतर गए हैं।

सूचना मिलने पर चालक ने ट्रक रोककर ऊपर चढ़कर जांच की तो ट्रक पर लगी तिरपाल कटी हुई मिली। चालक ने ट्रक में लदे माल की जांच की तो लहसुन के 14 कट्टे गायब मिले। आशंका है कि अज्ञात बदमाशों ने रात के दौरान ट्रक की तिरपाल काटकर लहसुन के कट्टे चोरी कर लिए। घटना की शिकायत मिलने के बाद नामली पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों, हाईवे पर आवाजाही करने वाले वाहनों तथा अन्य संभावित साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!