उमरानाला में जुआ फड़ पर पुलिस की ताबड़तोड़ दबिश, 5 आरोपी कार्रवाई की जद में

₹4.22 लाख से अधिक का मशरूका जब्त, चार बाइक और एक स्कूटी सहित ₹2,650 नगद बरामद

निर्मला पहाडे ब्यूरो प्रमुख छिंदवाड़ा

छिंदवाड़ा। अवैध जुआ-सट्टे और असामाजिक गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत उमरानाला पुलिस चौकी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक जुआ फड़ पर दबिश दी। पुलिस ने मौके से 5 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए ₹2,650 नगद सहित चार मोटरसाइकिल और एक स्कूटी जब्त की है। जब्त मशरूके की कुल कीमत करीब ₹4 लाख 22 हजार 650 रुपये बताई गई है।

पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई 28 अगस्त 2026 को उमरानाला क्षेत्र में की गई। पुलिस अधीक्षक छिंदवाड़ा के निर्देशन में, डीएसपी रामेश्वर चौबे एवं थाना प्रभारी मोहखेड़ संजय भलावी के नेतृत्व में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक राजेश साहू की टीम ने जुआ फड़ पर दबिश दी।

ये वाहन किए गए जब्त

कार्रवाई के दौरान जुआ फड़ से नगदी के अलावा निम्न वाहन जब्त किए गए—

डिस्कवर मोटरसाइकिल क्रमांक MP28MZ9320

पल्सर मोटरसाइकिल क्रमांक MP28ZR6045

एक्टिवा स्कूटी क्रमांक MP28ZK0548

सीटी-100 मोटरसाइकिल क्रमांक MP28MZ2074

बजाज कंपनी की काले रंग की बिना नंबर की पल्सर मोटरसाइकिल

पुलिस ने सभी जब्त वाहनों एवं नकदी को कार्रवाई में शामिल करते हुए प्रकरण दर्ज किया है।

जुआ-सट्टे के खिलाफ अभियान जारी

उमरानाला पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध जुआ, सट्टा और अन्य असामाजिक गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। ऐसे मामलों में संलिप्त पाए जाने वाले लोगों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

इस कार्रवाई में उप निरीक्षक राजेश साहू, सउनि प्रमोद दीक्षित, प्रधान आरक्षक चालक राजेश बैस, आरक्षक राकेश कुमरे एवं आरक्षक वीरू गुर्जर की भूमिका रही।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!