डीजीपी कैलाश मकवाणा ने वर्ष 2024-25 के के.एफ. रुस्तम जी पुरस्कार किए घोषित

37 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को परम विशिष्ट, अति विशिष्ट और विशिष्ट श्रेणी में सम्मान

भोपाल, 1 अक्टूबर 2026। मध्यप्रदेश के पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा ने वर्ष 2024-25 के प्रतिष्ठित के.एफ. रुस्तम जी पुरस्कार प्रदान किए जाने की घोषणा की है। यह पुरस्कार दस्यु उन्मूलन, नक्सल विरोधी अभियान, सांप्रदायिक दंगों और गंभीर कानून-व्यवस्था की परिस्थितियों में असाधारण वीरता, साहस, नेतृत्व क्षमता एवं कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देने वाले पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रदान किया जाता है।

तीन श्रेणियों में दिए जाएंगे पुरस्कार

के.एफ. रुस्तम जी पुरस्कार परम विशिष्ट, अति विशिष्ट और विशिष्ट तीन श्रेणियों में प्रदान किए जाते हैं। परम विशिष्ट श्रेणी में एक रिवाल्वर एवं प्रमाण पत्र, अति विशिष्ट श्रेणी में एक बारह बोर गन एवं प्रमाण पत्र तथा विशिष्ट श्रेणी में 50 हजार रुपये एवं प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा।

परम विशिष्ट और अति विशिष्ट श्रेणी

परम विशिष्ट श्रेणी में एटीएस भोपाल के उप निरीक्षक रामविलास हुण्डा को सम्मानित किया जाएगा।

अति विशिष्ट श्रेणी में रतलाम के उप निरीक्षक रघुवीर जोशी, एसआईबी बालाघाट के प्रधान आरक्षक अब्दुल खालिद कुरैशी, एटीएस भोपाल के प्रधान आरक्षक ताराचंद शुक्ला, एटीएस खंडवा के आरक्षक पंकज सिन्हा तथा एटीएस मुख्यालय भोपाल के आरक्षक अक्षय सिंह शामिल हैं।

विशिष्ट श्रेणी में 31 अधिकारी-कर्मचारी

विशिष्ट श्रेणी में एएसपी एसटीएफ भोपाल नवीन कुमार चौधरी, मयंक तिवारी, आकांक्षा तलया, अंजुल अयंक मिश्रा, जगदीश सिंह सिद्धू, देवकरण डेहरिया, अमित सोलंकी, विक्रांत झांझोट, शिवांशु मालवीय, बलदेव सिंह मुजाल्दा, अनूप भार्गव, अभिषेक चौबे, राजेन्द्र सिंह चौहान, रोहित कुमार मिश्रा, सत्येन्द्र राजपूत, रानी राठौर, कल्पना गुप्ता, अभिषेक प्रताप पाण्डेय, मकसूद अली, चंद्रभान सिंह चौहान, आशीष अवस्थी, मनमोहन शर्मा, शिवप्रताप सिंह सेंगर, सूरज तिवारी, इमरान खान, रितेश ठाकुर, महेशचन्द्र नायक, गौतम चौरे, पवन यादव, इमरान खान तथा विकास भूरिया शामिल हैं।

डीजीपी कैलाश मकवाणा ने सभी पुरस्कार प्राप्त करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई दी।

Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!