वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने लिया कार्यक्रम में हिस्सा
भोपाल, 1 अक्टूबर 2026। पुलिस मुख्यालय भोपाल में अक्टूबर माह के प्रथम कार्यदिवस पर राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ एवं राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गायन किया गया। कार्यक्रम में पुलिस मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सहभागिता की।
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक योगेश चौधरी, डी. श्रीनिवास वर्मा, सोलोमन यश कुमार मिंज, अंशुमान यादव सहित पुलिस मुख्यालय के अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
सामूहिक गायन में अधिकारियों-कर्मचारियों की सहभागिता
कार्यक्रम के दौरान सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत का सामूहिक गायन किया। पुलिस मुख्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में राष्ट्र के प्रति सम्मान और कर्तव्यनिष्ठा की भावना के साथ अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सहभागिता की।

