गणेश विसर्जन व्यवस्था को लेकर कलेक्टर कटेसरिया ने किया निरीक्षण

कालिका माता, हनुमान ताल और बंजली विसर्जन स्थल का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

रतलाम। पुलिस दर्पण

रतलाम। गणेश प्रतिमा विसर्जन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में कलेक्टर श्री अजय कटेसरिया ने कालिका माता एवं हनुमान ताल स्थित मूर्ति एकत्रीकरण स्थलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

कलेक्टर ने मौके पर मूर्ति एकत्रीकरण, श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा, साफ-सफाई तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी अधिकारियों से ली। इसके बाद उन्होंने बंजली स्थित गणेश प्रतिमा विसर्जन स्थल का भी निरीक्षण किया और वहां की व्यवस्थाओं को देखा। कलेक्टर श्री कटेसरिया ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि गणेश प्रतिमाओं के एकत्रीकरण एवं विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पूर्व सुनिश्चित की जाएं।

उन्होंने एसडीएम एवं तहसीलदार को निर्देशित किया कि विसर्जन स्थलों पर साफ-सफाई, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा इंतजाम, आवागमन तथा श्रद्धालुओं की सुविधा से संबंधित सभी व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित रहें। प्रशासनिक अमला विसर्जन के दौरान सतत निगरानी रखते हुए व्यवस्था को सुचारु बनाए रखे।

कलेक्टर ने कहा कि गणेश उत्सव के दौरान श्रद्धालुओं की आस्था और सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन द्वारा आवश्यक व्यवस्थाओं में किसी प्रकार की कमी नहीं रहने दी जाए।

Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!