निर्मला पहाडे ब्यूरो प्रमुख छिंदवाड़ा
लावाघोघरी। चौकी सावरी थाना लावाघोघरी पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए गुमशुदा नाबालिग बालिका को दस्तयाब कर सकुशल उसके परिजनों को सौंप दिया। बालिका के सकुशल मिलने से परिजनों में खुशी का माहौल है।
पुलिस के अनुसार, अपराध क्रमांक 181/26, धारा 137(2) बीएनएस के तहत नाबालिग बालिका के गुम होने का मामला दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी आफताब खान के नेतृत्व में चौकी सावरी प्रभारी दुर्गेश तिवारी एवं पुलिस टीम ने बालिका की तलाश शुरू की।
पुलिस टीम ने लगातार पतासाजी करते हुए बालिका को ढूंढ निकाला। इसके बाद आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी कर बालिका को सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया।
टीम की तत्परता से मिली सफलता
बालिका की तलाश एवं दस्तयाबी में थाना प्रभारी आफताब खान, चौकी प्रभारी सावरी दुर्गेश तिवारी, सहायक उपनिरीक्षक नितेश ठाकुर, आरक्षक रविंद्र दुबे, आरक्षक विजय सनोडिया एवं महिला आरक्षक सविता नागले की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पुलिस टीम की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए पुलिस अधीक्षक छिंदवाड़ा द्वारा टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है।

