तलाम में राजस्व विभाग का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कलेक्टर ने जारी किए नए पदस्थापना आदेश

15 तहसीलदार-नायब तहसीलदारों के तबादले

सैलाना, जावरा, आलोट, बाजना, रावटी, नामली सहित कई तहसीलों में बदले अधिकारी; आदेश तत्काल प्रभाव से लागू।

रतलाम | पुलिस दर्पण

रतलाम । जिले में राजस्व प्रशासन को अधिक प्रभावी और सुचारु बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर मिशा सिंह ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। हाल ही में सात तहसीलदार और नायब तहसीलदारों को रिलीव किए जाने के बाद मंगलवार को जारी आदेश में जिले के 15 तहसीलदार एवं नायब तहसीलदारों के तबादले और नई पदस्थापनाएं की गई हैं। सभी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं।

जारी सूची के अनुसार तहसीलदार कुलभूषण शर्मा को सैलाना से स्थानांतरित कर रतलाम शहर एवं पश्चिमी क्षेत्र की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं मनीष जैन को बाजना से सैलाना एवं टप्पा शिवगढ़ भेजा गया है। पंकज पवैया अब आलोट से जावरा में सेवाएं देंगे, जबकि वंदना किराड़े को रावटी से आलोट पदस्थ किया गया है।
नायब तहसीलदारों में देवेंद्र कुमार वानगड़ को पिपलौदा से बाजना भेजा गया है। खरगोन जिले से स्थानांतरित होकर आईं स्नेहलता चौहान को रावटी और महेंद्रसिंह डांगी को टप्पा नामली की जिम्मेदारी मिली है।
इसके अलावा पिंकी साठे को रतलाम पूर्वी भाग से पिपलौदा, आशीष उपाध्याय को नामली से रतलाम पूर्वी भाग, श्रद्धा त्रिवेदी को कालूखेड़ा से बड़ावदा तथा भगवानसिंह ठाकुर को बड़ावदा से टप्पा डोढर पदस्थ किया गया है। कलेक्टर के आदेश के तहत प्राची गायकवाड को कार्यपालिक मजिस्ट्रेट (रतलाम ग्रामीण) से टप्पा कालूखेड़ा, मेहबूद अली शाह को नजूल शाखा से टप्पा मुंडी भेजा गया है। वहीं पदोन्नति के बाद करमचंद डोडियार को कार्यपालिक मजिस्ट्रेट (रतलाम ग्रामीण) तथा सुरेश कृष्णमने को कार्यपालिक मजिस्ट्रेट जावरा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आदेश में प्रतिमा भावसार को वर्तमान दायित्वों के साथ टप्पा बिलपांक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वहीं मेहबूद अली शाह नई पदस्थापना के साथ नजूल शाखा एवं तहसीलदार भू-संसाधन प्रबंधन का अतिरिक्त कार्य भी संभालेंगे।
कलेक्टर मिशा सिंह के इस व्यापक प्रशासनिक फेरबदल को जिले की राजस्व व्यवस्था में कार्यकुशलता बढ़ाने और प्रशासनिक कार्यों को गति देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!