रतलाम पुलिस के 7 अधिकारियों को भावभीनी विदाई, एसपी अमित कुमार ने किया सम्मानित

रतलाम। पुलिस विभाग में वर्षों तक उत्कृष्ट सेवाएं देने के बाद सेवानिवृत्त हुए सात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में भावभीनी विदाई दी गई।

सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों में निरीक्षक बंशीलाल हटीला, उपनिरीक्षक रामनारायण सिंह, सहायक उपनिरीक्षक नंदकिशोर, अशोक कुमार शर्मा, ओमप्रकाश ढाकरवाल, प्रधान आरक्षक नन्हेलाल पंवार तथा प्रधान आरक्षक सुभाष सिंह शामिल रहे।

समारोह में पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने सभी अधिकारियों की लंबी एवं समर्पित शासकीय सेवा की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ, सुखद एवं सम्मानपूर्ण जीवन की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) विवेक कुमार लाल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) राकेश पन्द्रो ने भी सभी सेवानिवृत्त अधिकारियों का पुष्पमाला, शॉल, श्रीफल एवं स्मृति-चिन्ह भेंट कर सम्मान किया।

कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों के परिवारजनों का भी सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की गई। समारोह का संचालन मुख्य लिपिक अर्चना आमेरिया ने किया।

इस अवसर पर रक्षित निरीक्षक मोहन भर्रावत, पुलिस पेंशनर्स संघ के सदस्य, पुलिस अधीक्षक कार्यालय का समस्त स्टाफ एवं सेवानिवृत्त अधिकारियों के परिजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। समारोह भावनात्मक माहौल के बीच संपन्न हुआ, जहां सभी ने सेवानिवृत्त अधिकारियों की सेवाओं को याद करते हुए उनके योगदान की सराहना की।

Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!