देवीनाथ लोखंडे सह संपादक दक्षिण मध्यप्रदेश
बैतूल। आठनेर के शिव मंदिर परिसर से कांसे का घंटा चोरी करने के मामले का पुलिस ने चंद घंटों में पर्दाफाश करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 4 किलोग्राम वजनी चोरी का कांसे का घंटा बरामद किया है।
पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन के निर्देशन में संपत्ति संबंधी अपराधों पर कार्रवाई के तहत यह कार्रवाई की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमलेश खरपुसे एवं एसडीओपी भैंसदेही श्री भूपेंद्र सिंह मौर्य के मार्गदर्शन में थाना आठनेर पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपी तक पहुंच बनाई।
मंदिर से घंटा चोरी की रिपोर्ट
देहगुड़ निवासी उषा झाडे ने 22 अगस्त को थाना आठनेर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि शिव मंदिर में लगा कांसे का घंटा अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया है। शिकायत पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 220/26, धारा 305(घ) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ फरियादिया, आसपास के किसानों और रहवासियों से पूछताछ की। इसके अलावा मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदिग्धों की जानकारी जुटाई गई।
पूछताछ में खुला चोरी का राज
जांच के दौरान पुलिस को मिली सूचना के आधार पर सुभाष पिता इंद्रकिशोर झाडे, उम्र 40 वर्ष, निवासी देहगुड़ को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पुलिस के अनुसार पूछताछ और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोपी ने मंदिर से कांसे का घंटा चोरी करना स्वीकार किया।
आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने करीब 4 किलो वजनी कांसे का घंटा बरामद कर लिया। आरोपी को गिरफ्तार कर 22 अगस्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
पुलिस टीम की रही महत्वपूर्ण भूमिका
कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र सिंह परिहार, उनि. मांगीलाल ठाकरे, सउनि. संतोष चौधरी, प्रआर. 110 निर्मल सिंह पवार, आर. 220 बीरबल मीणा एवं मआर. 482 निधि सेंगर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल दें सूचना
पुलिस अधीक्षक श्री वीरेन्द्र जैन ने जिलेवासियों से अपील की है कि खेतों, कुओं, घरों, मंदिरों और कृषि उपकरणों की सुरक्षा को लेकर सतर्क रहें। मोटर पंप एवं अन्य कीमती सामान सुरक्षित स्थान पर रखें। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वाहन या गतिविधि की जानकारी तत्काल नजदीकी पुलिस थाने अथवा डायल-112 पर दें।
उन्होंने कहा कि अपराध की रोकथाम में आमजन का सहयोग पुलिस की सबसे बड़ी ताकत है और समय पर दी गई सूचना से चोरी जैसी घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकता है।

