कलेक्टर ने आयोजित जनसुनवाई में सुनीं आवेदकों की समस्याएं

जनसुनवाई में कलेक्टर सख्त: एक बत्ती कनेक्शन के लिए तत्काल एनओसी, फसल नुकसान पहुंचाने वालों पर कार्रवाई के निर्देश
145 आवेदकों की सुनी समस्याएं, खेतों तक रास्ते खुलवाने और लंबित मामलों के शीघ्र निराकरण के दिए आदेश
नीमच / पुलिस दर्पण
कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में जिलेभर से पहुंचे 145 आवेदकों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में राजस्व, भूमि विवाद, अतिक्रमण, रास्ता, विद्युत कनेक्शन एवं अन्य जनसमस्याओं से जुड़े मामलों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश जारी किए गए।
जनसुनवाई के दौरान सिंगोली निवासी गोपाल गाड़ी लौहार ने एक बत्ती विद्युत कनेक्शन के लिए आवेदन प्रस्तुत किया, जिस पर कलेक्टर ने नगर परिषद सिंगोली से तत्काल एनओसी जारी करने के निर्देश सीएमओ को दिए।
लसूडिया (मनासा) निवासी बब्बूबाई पति मुकेश ने फसलों को नुकसान पहुंचाने एवं लगातार परेशान किए जाने की शिकायत दर्ज कराई। मामले को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर ने एसडीएम मनासा को दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
गुडीखेड़ा (रतनगढ़) निवासी देवराज राठौर द्वारा कुएं तक जाने का रास्ता बंद किए जाने की शिकायत पर कलेक्टर ने एसडीएम जावद को समय-सीमा में रास्ता खुलवाने और जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। वहीं सेमली इस्तमुरार की मायाबाई द्वारा खेत तक पहुंच मार्ग नहीं होने से एक वर्ष से भूमि पर खेती नहीं कर पाने की समस्या बताई गई, जिस पर नायब तहसीलदार कुकड़ेश्वर को तत्काल टीम भेजकर रास्ता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।
कलेक्टर ने स्पष्ट कहा कि किसानों एवं ग्रामीणों के खेतों तक पहुंचने वाले रास्तों को अवरुद्ध नहीं होने दिया जाएगा तथा ऐसे मामलों में राजस्व अधिकारी मौके पर पहुंचकर त्वरित समाधान सुनिश्चित करें।
जनसुनवाई में जिले के विभिन्न ग्रामों एवं नगरों से आए दर्जनों आवेदकों ने अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए, जिन पर कलेक्टर ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। इस अवसर पर एडीएम बी.एस. कलेश, एसडीएम पराग जैन सहित अन्य जिला अधिकारी उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!