श्रमजीवी पत्रकार संघ का प्रथम संभागीय सम्मेलन 29 जून को

रतलाम में श्रमजीवी पत्रकार संघ का प्रथम संभागीय सम्मेलन 29 जून को; राजनेता व उच्च सिविल अधिकारी कर रहे हिस्सा ।
रतलाम / पुलिस दर्पण
मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ, रतलाम संभाग का प्रथम संभागीय सम्मेलन आगामी 29 जून, सोमवार को श्रीमालीवास स्थित महालक्ष्मी परिसर (किरण टॉकीज़) में सुबह 11 बजे से आयोजित होगा। सम्मेलन की अध्यक्षता संघ के प्रदेश अध्यक्ष शलभ भदौरिया करेंगे और इसमें रतलाम, मंदसौर व नीमच के करीब 300 पत्रकार भाग लेंगे।

आयोजन के उद्घाटन सत्र में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री चैतन्य कश्यप, पूर्व गृह मंत्री हिम्मत कोठारी, मंदसौर सांसद सुधीर गुप्ता, राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर, जावरा विधायक राजेंद्र पांडे, मंदसौर विधायक विपिन जैन, रतलाम महापौर प्रहलाद पटेल सहित अनेक सांसद, विधायक व नगर निकाय प्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। इसके साथ ही रतलाम रेंज के डीआईजी निमिष अग्रवाल, जिला कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह तथा जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने भी सम्मेलन में शामिल होने की स्वीकृति दी है।

सम्मेलन दो सत्रों में होगा — पहला उद्घाटन सत्र सुबह से दोपहर डेढ़ बजे तक चलेगा, जबकि दूसरे सत्र में संगठनात्मक चर्चा होगी जिसमें प्रांताध्यक्ष व अन्य पदाधिकारी मार्गदर्शन देंगे। संभागीय महासचिव विजय मीणा, जिलाध्यक्ष राजेश जैन व जिला महासचिव दिनेश दवे ने कहा कि सम्मेलन में प्रदेश ऑनलाइन सदस्यता समिति के संयोजक शरद जोशी, संभागीय अध्यक्ष डा. प्रीतिपाल सिंह राणा व संभाग प्रभारी मनोज जैन भी पत्रकारों को दिशा-निर्देश प्रदान करेंगे।

समारोह के दौरान पत्रकारिता में उल्लेखनीय योगदान देने वाले वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान किया जाएगा। साथ ही संगठन के प्रति निष्ठावान सदस्यों स्व. इंगित गुप्ता व स्व. जगमोहन राठौर को मरणोपरांत सम्मान पत्र उनके परिजनों को प्रदान किये जाएंगे। आयोजन समिति ने सभी पत्रकारों से एकजुटता व संगठन की शक्ति प्रदर्शित करने हेतु सम्मेलन में सक्रिय भागीदारी की अपील की है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!