वरिष्ठ कार्यालय के आदेश की अवहेलना करने पर युवा कांग्रेस सागर ने संभाग आयुक्त सौंपा ज्ञापन प्राचार्य पर कार्यवाही की मांग
सागर / मंगलवार को युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष संदीप चौधरी के नेतृत्व में छात्रों की गूंज अभियान के तहत सागर के सांदीपनि विद्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार और अनियमितताओं को लेकर संभाग आयुक्त अनिल सुचारी को ज्ञापन सौंपा गया । ज्ञापन में संभाग आयुक्त को बताया गया है कि सांदीपनि विद्यालय शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 1 सागर मध्यप्रदेश में पदस्थ सहायक ग्रेड 3 गंधाली कदम फ्रांसिस को लोकायुक्त संगठन पुलिस इकाई सागर द्वारा दिनांक 18 जून 2026 को विद्यालय में 2500 रुपए की रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथों ट्रैप किया गया हैं ।
जिस कारण से उनके विरुद्ध लोकायुक्त पुलिस सागर में भ्रष्टाचार विरोधी अधिनियम 1988 की धारा 7 संशोधन 2018 के तहत अपराध क्रमांक 113/26 पंजीबद्ध कर जांच प्रचलन में है। इस आशय की जानकारी कार्यालय पुलिस अधीक्षक विशेष पुलिस स्थापना लोकायुक्त संगठन सागर के पत्र क्रमांक/पु.अ./विपुस्था /रीडर/2131-2132 सागर दिनांक 23/06/2026 के द्वारा शिक्षा विभाग को अवगत कराया गया हैं।
उक्त तथ्यों के आधार पर संयुक्त संचालक लोक शिक्षण संचालनालय सागर संभाग द्वारा मप्र शासन सामान्य प्रशासन विभाग के ज्ञापन क्रमांक एफ -11-19/2011/1-10 भोपाल दिनांक 23.02.2012 परिपालन कार्यवाही करते हुए सहायक ग्रेड 3 गंधाली कदम फ्रांसिस को तत्काल प्रभाव से सांदीपनि विद्यालय शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 1 सागर मध्यप्रदेश से हटाते हुए कार्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी जैसीनगर में पदस्थ करने हेतु दिनांक 02/07/2026 को आदेश जारी किया गया है।
बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण हैं कि राज्य सरकार के महत्वाकांक्षी सांदीपनि विद्यालय शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 1 सागर मध्यप्रदेश के प्राचार्य विनय कुमार दुबे द्वारा वरिष्ठ कार्यालय के आदेश का पालन आज दिनांक तक नहीं किया गया और नाही भ्रष्टाचार की आरोपी सहायक ग्रेड 3 गंधाली कदम फ्रांसिस को कार्यमुक्त किया गया हैं ।
प्राचार्य विनय कुमार दुबे का यह कृत्य प्रथम दृष्टया मप्र सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3 का उल्लंघन है जिसके अंतर्गत प्रत्येक शासकीय सेवक पर पूर्ण सत्यनिष्ठा ,कर्तव्यनिष्ठ,अनुशासन एवं शासकीय सेवक के अनुरूप आचरण बनाए रखने तथा सक्षम प्राधिकारी के विधिसम्मत आदेशों का पालन करने का दायित्व हैं।
शिकायती ज्ञापन में मांग की गई हैं कि विद्यालय शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 1 सागर मध्यप्रदेश में पदस्थ सहायक ग्रेड 3 गंधाली कदम फ्रांसिस को समय पर कार्यमुक्त नहीं किए जाने पर प्राचार्य विनय कुमार दुबे की जवाबदेही तय कर कार्यवाही की जावे तथा सहायक ग्रेड 3 गंधाली कदम फ्रांसिस को संयुक्त संचालक लोक शिक्षण संचालनालय सागर संभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार नवीन पदस्थापना कार्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी जैसीनगर शीघ्र ही कार्यमुक्त किया जावे।
उक्त प्रकरण की जांच में प्राचार्य कार्यालय के कम्यूटर के ईमेल की भी जांच की जावे कि किस दिनांक को विद्यालय में उक्त आदेश प्राप्त हुआ तथा प्राचार्य द्वारा ईमेल को कब देखा गया।
युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष संदीप चौधरी ने कहा कि एमएलबी स्कूल के प्राचार्य विनय कुमार दुबे विगत 4 वर्षों से मनमाने तरीके से विद्यालय का संचालन कर रहे जिसका खामियाजा सागर नगर के गरीब मध्यमवर्गीय परिवारों की छात्राओं को उठाना पड़ रहा है।उन्होंने कहा कि शासन प्रशासन के लिए यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण हैं कि सागर संभाग मुख्यालय पर सभी वरिष्ठ अधिकारियों की आँखों के नीचे एक प्राचार्य विद्यालय में अव्यवस्थाओं का अंबार लगाए हुए है। प्राचार्य को विद्यालय में अकादमिक वातावरण बनाया चाहिए लेकिन वे अकादमिक वातावरण बनाने के बजाए अपने ऊपर चल रहे गंभीर आपराधिक मामलों को संतुलित करने विद्यालय की छात्राओं और महिला स्टॉफ से झूठी एफआईआर दर्ज कराकर अपने विरुद्ध चल रहे आपराधिक मामलों को संतुलित करने में व्यस्त हैं।
विद्यालय में पदस्थ शिक्षक आदित्य पांडे को विद्यालय में प्रवेश नहीं देते हैं वह विद्यालय के गेट से ही ऑनलाइन हाजिरी लगाकर घर चले जाते है जबकि भ्रष्टाचार की आरोपी सहायक ग्रेड 3 गंधाली कदम फ्रांसिस को जिसे विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा हटा दिया गया है उन्हें नियमों को ताक पर रखकर कार्यमुक्त नहीं कर रहे हैं।
जिला अध्यक्ष संदीप चौधरी ने कहा कि एमएलबी स्कूल के प्राचार्य विनय कुमार दुबे ना तो विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के आदेश निर्देशों का पालन करते हैं और ना ही शासन की मंशा की इच्छा के अनुरूप कार्य कर रहे उनके विरुद्ध सागर शहर के नागरिकों ने शासन प्रशासन को सैकड़ों शिकायतें की है लगभग दो दर्जन शिकायतें सीएम हेल्पलाइन में लंबित हैं फिर भी प्रशासन द्वारा उनके विरुद्ध कोई भी कार्यवाही नहीं की गई हैं।

