नीमच पुलिस का नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार: 58.840 किलो डोडाचूरा जब्त, दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

नीमच | पुलिस दर्पण

नीमच । नीमच जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कुकड़ेश्वर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 58.840 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा बरामद किया है। पुलिस ने बिना नंबर की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल से मादक पदार्थ की तस्करी कर रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमलता अग्रवाल एवं एसडीओपी मनासा शाबेरा अंसारी के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी कुकड़ेश्वर के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा की गई।

पुलिस के अनुसार, 2-3 अगस्त 2026 की दरमियानी रात अरावली गोशाला के सामने टामोटी रोड पर वाहन चेकिंग के दौरान बिना नंबर की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान मोटरसाइकिल पर रखे तीन बैगों से 58.840 किलोग्राम डोडाचूरा बरामद हुआ।

पुलिस ने मौके से रंजीत सिंह (28) निवासी साहसपुर बनकिया, थाना मांदाबाद, जिला फर्रुखाबाद (उत्तर प्रदेश), हाल निवासी रामामंडी, जिला बठिंडा (पंजाब) तथा मनीष कुमार (29) निवासी रामामंडी, जिला बठिंडा (पंजाब) को गिरफ्तार किया।

आरोपियों के कब्जे से बरामद डोडाचूरा एवं बिना नंबर की मोटरसाइकिल जब्त कर धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब तस्करी के पूरे नेटवर्क, मादक पदार्थ के स्रोत तथा इसकी सप्लाई चेन की गहन जांच में जुटी है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस अवैध खेप को किन लोगों तक पहुंचाया जाना था।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!