रक्षाबंधन पर कांग्रेस नेता यादव की अनूठी पहल

बहनों को साड़ी के साथ मिलेगा 2 लाख रुपए का दुर्घटना बीमा कवर

नागदा जंक्शन। पुलिस दर्पण

नागदा जंक्शन। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर नागदा क्षेत्र में कांग्रेस नेता चेतन फूलचंद यादव ने बहनों के लिए अनूठी पहल की है। रक्षाबंधन से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी तक चलने वाले विशेष अभियान में बहनों को राखी बंधवाने के सम्मान स्वरूप साड़ी के साथ 2 लाख रुपए का नि:शुल्क व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा कवर दिया जाएगा।

पिछले वर्ष करीब 11 हजार बहनों ने रक्षासूत्र बांधा था। इस वर्ष बढ़ते उत्साह को देखते हुए 15 हजार बहनों को सुरक्षा योजना से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है।

अभियान को सुगम बनाने के लिए एचडीएफसी, आईसीआईसीआई और यस बैंक के साथ समन्वय किया गया है। जिन बहनों का बैंक खाता नहीं है, उनके जीरो बैलेंस खाते खोलने की व्यवस्था भी की जाएगी। तीनों बैंकों ने 5-5 हजार खाते खोलने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

4 अगस्त को मुख्य आयोजन

मुख्य कार्यक्रम 4 अगस्त को किरण टॉकीज चौराहे पर दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित होगा। यहां राखी बांधने, बहनों के सम्मान, बैंक खाता खोलने और बीमा संबंधी औपचारिकताओं के लिए विशेष व्यवस्थाएं की जाएंगी।

आयोजकों के अनुसार, यह पहल पारंपरिक उपहार से आगे बढ़कर महिलाओं को आर्थिक सुरक्षा और बैंकिंग व्यवस्था से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। संकट की स्थिति में आर्थिक संबल उपलब्ध कराने का प्रयास रक्षाबंधन के सामाजिक सरोकार को नया आयाम देता है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!