नाबालिग गुमशुदा बालिका को पुलिस ने सकुशल दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा

निर्मला पहाडे ब्यूरो प्रमुख छिंदवाड़ा

लावाघोघरी। चौकी सावरी थाना लावाघोघरी पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए गुमशुदा नाबालिग बालिका को तलाश कर सकुशल दस्तयाब किया और विधिवत उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बालिका के सकुशल मिलने से परिजनों ने राहत की सांस ली।

पुलिस के अनुसार, अपराध क्रमांक 181/26, धारा 137(2) बीएनएस के तहत नाबालिग बालिका के गुम होने की सूचना दर्ज की गई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी आफताब खान के नेतृत्व में चौकी सावरी प्रभारी दुर्गेश तिवारी एवं पुलिस टीम ने तलाश शुरू की। पुलिस ने संभावित स्थानों पर पतासाजी करते हुए बालिका को दस्तयाब कर लिया।

इसके बाद आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूर्ण करते हुए बालिका को सकुशल उसके परिजनों को सौंप दिया गया। बालिका के मिलने पर परिजनों ने पुलिस टीम के प्रति आभार व्यक्त किया।

इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका
कार्रवाई में थाना प्रभारी आफताब खान, चौकी प्रभारी सावरी दुर्गेश तिवारी, सहायक उपनिरीक्षक नितेश ठाकुर, आरक्षक रविंद्र दुबे, आरक्षक विजय सनोडिया एवं महिला आरक्षक सविता नागले की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पुलिस अधीक्षक छिंदवाड़ा द्वारा पुलिस टीम के कार्य की सराहना करते हुए टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है।

Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!